प्रियंका चोपड़ा जोनस की ग्लोबल लाइफ के चर्चे बताने की जरूरत नहीं। हर कोई उनका नाम जानता है। गूगल पर प्रियंका का नाम गलत दिख रहा है। प्रियंका चोपड़ा होतीं तो चल जाता, प्रियंका जोनस में भी हर्ज नहीं था। मगर प्रियंका का वो नाम दिख रहा है जो वो हैं ही नहीं।



दरअसल, गूगल पर प्रियंका चोपड़ा का नाम सर्च करने पर उनकी प्रोफाइल प्रियंका सिंह के नाम से दिखाई दे रही है। गूगल सर्च के विकिपिडिया बॉक्स में प्रियंका चोपड़ा के नाम की जगह प्रियंका सिंह देखा जा सकता है।



हालांकि इस बॉक्स पर क्लिक करने के बाद संबंधित पेज पर प्रियंका का नाम प्रियंका चोपड़ा ही शो करने लगता है। इसके अलावा 'पीपल सर्च फॉर' के ऑप्शन में भी बाकी अभिनेत्रियों के नाम के साथ ही साथ प्रियंका के नाम को प्रियंका सिंह के तौर पर देखा जा सकता है। ये साफ नहीं हो पा रहा कि ये गूगल का कोई साधारण बग है या दूसरी जटिल समस्या।
गौरतलब है कि प्रियंका ने निक जोनस के साथ पिछले साल दिसंबर में शादी रचाई थी। इसके बाद उन्होंने अपना नाम प्रियंका चोपड़ा जोनस ऑफिशियल किया था। अब तक ये सामने नहीं आया है कि गूगल में उनका नाम सर्च करने पर उनका सरनेम किस वजह से "सिंह" नजर आ रहा है।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: