मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि किसी भी लड़की को क्वीन बनने के लिये किंग की जरूरत नहीं है।प्रियंका फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी जमकर एक्टिव रहती हैं। प्रियंका का नया वीडियाो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वो लड़कियों के लिए एक खास मैसेज दे रही हैं। इस वीडियो में प्रियंका कहती नजर आ रही हैं कि किसी भी लड़की को क्वीन बनने के लिए किंग की जरूरत नहीं है।

Image result for FROZEN 2 PRIYANKA CHOPRA

वीडियो की शुरुआत में प्रियंका ने कहा,“कहते हैं लड़कियों को समझना बहुत मुश्किल है, बिल्कुल सच कहा है क्योंकि जितना लोगों ने हमें समझा है, हम उससे बहुत आगे निकल चुके हैं। हमें क्वीन बनने के लिए किंग की कोई जरूरत नहीं, हम अपना रास्ता खुद बनाते हैं वो भी अपने ही स्टाइल में।”

Image result for FROZEN 2 PRIYANKA CHOPRA

प्रियंका ने कहा,“तारे तोड़कर मत लाना हमारे लिए, वो तो खुद हमें ढूंढते हुए चले आएंगे। हमें किसी और की स्टोरी का हिस्सा नहीं बनना, हम अपनी स्टोरी खुद लिखते हैं। जमाना बदल रहा है और कहानी भी।”यह वीडियो डिजनी की अपकमिंग मूवी ‘फ्रोजन-2’ से संबंधित है।

Image result for FROZEN 2 PRIYANKA CHOPRA

वीडियो के अंत में प्रियंका चोपड़ा ने ‘फ्रोजन-2’ की लीड करेक्टर एल्सा और आना का परिचय दिया। इस फिल्म प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा ‘एल्सा’ और ‘एना’ को फिल्म के हिंदी वर्जन में आवाज दे रही हैं। यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज हो रही है।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: