नयी दिल्‍ली। दीपिका पादुकोणलऔर रणवीर सिंह की जोड़ी रियल लाइफ के साथ ही रील लाइफ में भी काफी पसंद की जाती है। एक साथ की गईं उनकी फिल्‍मों को दर्शकों की ओर से काफी वाहवाही मिली। अब बेशक दोनों पति-पत्‍नी हैं, इसके बावजूद दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ फिल्‍में करने से मना कर दिया था।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक साथ कुछ फिल्‍मों में काम किया है। इनमें 'गोलियों की रासलीला राम-लीला', बाजीराव 'मस्‍तानी' और 'पद्मावत' शामिल हैं। इन फिल्‍मों में दोनों के बीच बेहद अच्‍छी केमिस्‍ट्री देखने को मिली थी। दोनों के फैंस ने उनकी एक्टिंग और रोमांस को पर्दे पर काफी पसंद किया था।

 

लेकिन अब मुंबई मिरर की एक खबर के मुताबिक दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह के साथ फिल्‍में करने से मना कर दिया था। दीपिका ने एक के बाद एक रणवीर के साथ 3 फिल्‍मों में काम करने से इनकार कर दिया था. इसके पीछे उन्‍होंने वजह भी बताई।

 

उनका कहना है कि वह रियल लाइफ की अपनी और रणवीर की कपल केमिस्‍ट्री को फिल्‍मी पर्दे ओवर एक्‍सपोज नहीं करना चाहतीं।

 

हालांकि फिल्‍मों में शानदार एक्टिंग के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्‍द एक मूवी में साथ नजर आएंगे. दिग्‍गज क्रिकेटर कपिल देव के जीवन पर बनने जा रही फिल्‍म '83' में दोनों एक साथ पर्दे पर दिखेंगे। इसमें रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में दिखेंगे। वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्‍नी रोमी भाटिया का रोल अदा करेंगी।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: