बॉलीवुड के फाइन एक्टर्स में अपना नाम गिनाने वाले रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली है। यह फैसला इन्होंने आपसी सहमती से लिया है। रणवीर और कोंकणा की शादी दस साल चली। साल 2007 में दोनों ने डेट करना शुरू किया। साल 2010 में शादी हुई। शादी के पांच साल बाद दोनों के बीच मनमुटाव होना शुरू हो गया था। 

 

 

 

साल 2015 में रणवीर ने अपनी फिल्म ‘तितली’ के ट्रेलर लॉन्च पर कोंकणा से अलग होने की बात को कुबूल किया और बताया था कि अब वे एक कपल नहीं हैं। सिर्फ इतना ही नहीं रणवीर ने सभी बातों के लिए खुद को जिम्मेदार बताया था। 

 

 

 

स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने आपसी सहमती से कानूनी रूप से अलग होने का फैसला कर लिया है। बताया जा रहा है कि अगले छह महीनों में इनका ऑफिशियल डिवोर्स हो जाएगा। तलाक की अर्जी डालने से पहले कोंकणा और रणवीर ने काउंसलिंग की मदद ली। हालांकि इसका कोई फायदा नहीं हुआ और दोनों इस बात पर सहमत नहीं हो पाए कि वे आगे भी साथ रहना चाहते हैं। बता दें कि कोंकणा और रणवीर का एक छह साल का बेटा है, जिसका नाम हारुन है। 

 

 

 


जहां तक बात रही बेटे की कस्टडी की, तो इन्हें लेकर दोनों ने लड़ाई नहीं की। दोनों ही अपने बेटे का ख्याल रखेंगे। बताते चलें कि कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर ने साल 2010 में शादी की थी। इन दोनों ने ट्रैफिक सिग्नल, मिक्स्ड डबल्स, आजा नचले जैसी फिल्मों में साथ काम किया हुआ है। 

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: