बॉलीवुड की 'मुन्नी' यानी अभिनेत्री मलाइका अरोरा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। ऐसी भी खबर है कि दोनों इस साल के अंत तक शादी कर सकते है। शादी हो या पार्टी अर्जुन के साथ मलाइका अक्सर देखी जाती हैं। इसके अलावा मलाइका की कोई भी फोटो देखते ही देखते वायरल हो जाती है।

Image result for arjun and malika images images

हाल ही में एक योगा स्टूडियो के बाहर मलाइका की तस्वीर खींची गई। इस दौरान वह सफेद रंग की एक टी-शर्ट पहने हुई थी जिस पर 'लव' लिखा हुआ था और इसे देखकर ऐसा लगा कि मानो यह गुप्त संदेश अर्जुन कपूर के लिए ही हो।


इस दौरान मलाइका ब्लैक योगा पैंट्स और ब्लैक स्नीकर्स में दिखीं। वह अपने बालों को पीछे की ओर खींचकर जूड़ा बनाए हुए थीं और उनके चेहरे पर बेहद हल्का मेकअप था। काम की बात करें तो, मलाइका को फिल्म 'पटाखा' के गाने 'हैलो हैलो' में देखा गया था और दूसरी तरफ अर्जुन फिलहाल आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा अर्जुन 24 मई को 'इंडियाज़ मोस्ट वॉन्टेड' में भी में नजर आएंगे।


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: