साउथ फिल्म जगत में तो वैसे कई सितारे हैं लेकिन इनमें से कुछ ऐसे हैं जिनकी चर्चा हर तरफ है इतना ही नहीं कई बार तो बॉलीवुड के फैंस इन अभिनेताओं को बेहद पसंद करते हैं। आज हम आपको जिनके बारे में बताने जा रहे है वो साउथ के सुपरस्टार राम चरण तेजा हैं। जिनका जन्म चेन्नई में 27 मार्च 1985 को हुआ था बात करें इनके परिवार की तो इनके पिता भी साउथ के सुपरस्टार रह चुके हैं जिनका नाम चिरंजीवी है। आज के समय में रामचरण साउथ फिल्म इंडस्ट्री का ऐसा चेहरा है जिनके बारे में हर कोई जानता है। खास बात तो ये है कि राम चरण ने प्रियंका चोपड़ा के अपोजिट फिल्म जंजीर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था पर अफसोस की ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी और इसके बाद से ही रामचरण किसी अन्य दूसरी हिंदी फिल्म में नजर नहीं आए। आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं जो शायद आप नहीं जानते होंगे


टॉलीवुड का ये महंगा स्टार रहता है 90 करोड़ के आलीशान घर में

सबसे पहले तो बता दें कि राम चरण ने साल 2007 में फिल्म चिरुथा से डेब्यू किया था, जिसके बाद उनकी दूसरी फिल्म एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी मगाधीरा थी। आपको बता दें कि इस फिल्म के बाद से ही राम चरण की पॉपुलैरिटी कुछ ऐसी बढ़ गई है किह हर तरफ इनके ही चर्चे होने लगे। उन्होंने ओरेंज, नायक, येवादु, ध्रुवा, खिलाड़ी नंबर 150 जैसी कई फिल्में की हैं। सबसे खास बात तो ये है कि रामचरण ने सफलता की उन बुलंदियों को छुआ जिसे किसी ने सोचा नहीं था और अब वो 90 करोड़ की लागत वाले बंगले में रहते हैं। इसमें वर्ल्ड क्लास सविधाएं मौजूद हैं। एक्टर ने घर की दीवारों को महंगी पेंटिंग्स से सजाया है। वहीं ये भी बता दें कि राम चरण ने जून 2012 में उपासना कमिनेनी से शादी की थी। उपासना अपोलो हॉस्पिटल के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप रेड्डी की पोती हैं। वे खुद भी अपोलो चैरिटी की वाइस चेयरमैन और बी पॉजिटिव मैगजीन की चीफ एडिटर हैं।

बताते चलें कि रामचरण का निकनेम चैरी है, वहीं ये भी बता दें कि फिल्मों में मेगा पावर स्टार का टाइटल दिया जाता है। ये टॉलीवुड के महंगे स्टार्स में से एक हैं। बात करें उनके वर्कफ्रंट की तो आजकल उनकी आने वाली फिल्म रंगस्थलम की काफी चर्चााहो रही है। इस फिल्म में उनके अपोजिट समांथा रूथ प्रभु हैं। फिल्म के पोस्टर में दोनों की केमिस्ट्री को काफी सराहा जा रहा है। फिल्म 30 मार्च को रिलीज होगी। इसके बाद वो बाहुबली फेम डायरेक्टर एस एस राजामौली की फिल्म में नजर आएंगे। 


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: