हमेशा से ही टीवी इंडस्ट्री मनोरंजन दुनिया की कड़ी रहा है। शाहरुख खान से लेकर विद्या बालन ने अपने किरयर की शुरुआत छोटे पर्दे से ही की। वहीं हिना खान, मौनी रॉय ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने टीवी शो में सीधी-सादी लड़की का रोल किया लेकिन डेब्यू के कुछ सालों बाद ही अपनी इमेज बदलते हुए ग्लैमरस इमेज कायम की। आज ऐसी ही टीवी अभिनेत्रियों के बारे बात करेंगे जिन्होंने डेब्यू के बाद खुद को पूरी तरह से बदल लिया।

5 एक्ट्रेस जो पार्वती से बनी पू

हिना खान

हिना ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से की। लगभग 8 साल इस शो का हिस्सा रहने के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया क्योंकि वो बहू का किरदार निभाते-निभाते थक गईं थीं। इसके बाद हिना बिग बॉस 11 में नजर आई। इस शो में उनकी एक अलग इमेज देखने को मिली। इसके आलावा उन्होंने शॉर्ट् फिल्मों में भी काम किया। टीवी शो कसौटी जिंदगी के 2 में हिना को कोमोलिका के नेगेटिव रोल में देखा गया। उन्होंने अपनी इमेज पूरी तरह से बदलते हुए स्टाइल आइकॉन के तौर पर खुद को स्थापित किया है। हिना के पास फिल्म लाइन्स से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म का पहला पोस्टर 72वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में रिलीज किया गया। हिना ने कान्स 2019 के रेड कार्पेट पर वॉक कर सबको चौंका दिया था। वो पहली टीवी अभिनेत्री हैं जिन्हें कान्स रेड कार्पेट पर चलने का मौका मिला। इस फिल्म फेस्टिवल में उनके हर लुक को खूब सराहा गया।

जेनिफर विंगेट

जेनिफर विंगेट ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की। 1995 में आई फिल्म अकेले हम अकेले तुम में से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्हें कई टीवी शो और फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में देखा गया। बाद में वो टीवी पर बतौर लीड एक्ट्रेस  के रूप में दिखाई दीं। वो टीवी शो कहानी घर-घर की, दिल मिल गए में नजर आईं। लेकिन उन्हें पहचान 2016 में आए टीवी शो सरस्वतीचंद्र से मिली। इस शो में उन्हें एक सीधी-सादी गुजराती लड़की के रोल में देखा गया। लेकिन इसके बाद उन्होंने टीवी शो बेहद में माया किरदार निभाया। माया के किरदार ने उनकी इमेज पूरी तरह से बदल दी।  जेनिफर आज अपनी ग्लैमरस इमेज बना चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। 

मौनी रॉय

मौनी रॉय टीवी की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक रहीं हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी से की। इसमें उन्हें बेहद सिंपल अवतार में देखा गया। लेकिन आज वो काफी बदल गई हैं। मौनी ने 2018 में अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्हें  जॉन अब्राहम की रोमियो. अकबर. वॉल्टर में भी देखा गया। बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए उन्होंने खुद को पूरी तरह से बदल लिया है। हलांकि इस बदलाव के लिए उन्होंने डॉक्टरों की मदद ली है। उन्होंने अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। इंस्टाग्राम पर वो अपने ग्लैमरस फोटोज अपलोड करती रहती हैं। मौनी अपनी स्टाल की वजह हमेशा चर्चा में रहती है। फिलहाल उनके पास कई फिल्मों के ऑफर हैं इनमें से हैं मोगुल, ब्रह्मास्त्र जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं।

संजीदा शेख

संजीदा ने टीवी शो क्या होगा निम्मों का से एक्टिंग में कदम रखा। इस शो की संजीदा और आज की संजीदा को पहचानना मुश्किल होगा। वो अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अदाओं के लिए खूब सुर्खियां बटोरती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। 

रुबिना लदक

रुबिना ने टीवी शो छोटी बहू से अपने करियर की शुरुआत की। इस शो में वो डरी सहमी बहू के रूप में नजर आई, जो हमेशा साड़ी पहनी रहती थीं। आज भी वे टीवी शो में साड़ी में ही नजर आती हैं। लेकिन उनका इंस्टाग्राम ग्लैमरस फोटोज से भरा रहता है। 


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: