बॉलीवुड इंडस्ट्री का अंदाज सबसे ही अलग रहता है यहां के सितारे किसी न किसी वजह से सुर्खियों का हिस्सा बन ही जाते है और आप इसे लाइम लाइट में आना भी कहे तो गलत नहीं होगा। इन दिनों को इस लाइम लाइट का हिस्सा सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी बनी हुई है जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों मौजूद थे। बताते चलें की बड़े ही शानदार तरिके से सोनम ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। लेकिन इस बर्थडे में सभी का ध्यान मलाइका अरोड़ा पर था जो हमेशा से कुछ अलग एकदम अलग ही अंदाज में नजर आयीं।



सोनम ने कल अपना 34 वा जन्मदिन मनाया जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की और सभी सितारें बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आये लेकिन सबके आकर्षण का केंद्र बना मलाइका अरोड़ा का देसी अवतार। जी हाँ, मलाइका की एंट्री ने सबका ध्यान अपनी और खींच लिया, वह ऑफ वाइट साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रहीं थी। वैसे उनकी इस खूबसूरती के तो अर्जुन भी फैन बन गए हैं। अपनी ससुराल में उन्होंने काफी धमाकेदार एंट्री की है जिससे किसी का भी ध्यान नहीं हट रहा है। मलाइका अरोड़ा ने अपने इस देसी लुक से सभी फैंस को अपना दीवाना बना दिया है, सबकी निगाहें सोनम की बर्थडे पार्टी में मलाइका पर ही टिकी हुई थी।


Image result for malaika arora at sonam kapoor birthday saree look


अपने इस खास देसी अवतार से मलाइका अरोड़ा ने सबका दिल जीत लिया है। आपको बता दें कि ऑफ वाइट कलर की फ्लावर प्रिंटेड साड़ी उन पर खूब जच रही थी। उन्होंने माथे पर मांग टीका और गले में हैवी नेकपीस पहना हुआ था जो उनकी खूबसूरती में चार चाँद लगा रहा था। खूबसूरत साड़ी के साथ उनके हाथ में एक खूबसूरत पर्स भी था जो उनकी ड्रेस को कम्पलीट लुक दे रहा था। ऑफ वाइट कलर की साड़ी पर बालों का बन मलाइका अरोड़ा पर बहुत अच्छा लग रहा था। जहां एक ओर मलाइका अरोड़ा ऑफ वाइट कलर की फ्लावर प्रिंटेड साड़ी में दिखीं तो वही दूसरी ओर अर्जुन कपूर भी अपने अलग अंदाज में नजर आए। अर्जुन कपूर का रफ लुक सभी को बहुत पसंद आया। अर्जुन ने पार्टी में सफेद टी शर्ट पर पुलओवर पहना हुआ था। काले रंग की कैप में वह बहुत हैंडसम लग रहे थे। सोनम की बर्थडे पार्टी में करण जौहर, जाहन्वी कपूर, अनन्या पांडे, करिश्मा कपूर, वरुण धवन सहित कई सेलेब्स नजर आए।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి:

jb