बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज लाखों दिलों पर राज कर रहीं है। आए दिन वो अपने फैशन सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर छायी रहती हैं। दीपिका अपने हर एक लुक में बहुत ही प्यारी लगती है। सोशल मीडिया पर ज्यादातर एक्टिव रहने वाली दीपिका पादुकोण अपने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती है। दरअसल अब वो अपने फोटोशूट या फैशन की वजह से चर्चा में नहीं है बल्कि वो अपनी फैमिली प्लानिंग को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। पिछली साल शादी के बंधन में बंधे दीपिका और रणवीर सिंह की जोड़ी को लाखों लोग पसंद करते हैं।


बॉलीवुड की यह कुलेस्ट जोड़ी अपने बेबाक अंदाज से लाखों दिलों पर राज कर रही है। पर्दे पर तो इनकी केमिस्ट्री देखते बनती है तो वही रियल लाइफ में भी इनकी केमिस्ट्री बेहतरीन है। बताया जा रहा है कि अपनी फिल्म 'छपाक के बाद वह फिल्मों से दुरी बनाने की सोच रही हैं। फिल्मों के आलावा दीपिका अपने परिवार पर ध्यान देना चाहती हैं। अभी दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म 'छपाक' में व्यस्त हैं जिसके बाद वह अपने परिवार को समय देना चाहती हैं। बता दें कि  फिल्म 'छपाक' में दीपिका पादुकोण एसिड अटैक सरवाइवर का किरदार निभा रही है जिसके लिए वह बहुत मेहनत कर रही हैं।


Image result for फिल्मी पर्दे से दूरी बनाएंगी दीपिका पादुकोण, परिवार बढ़ाने की है चाहत


फिल्म 'छपाक' से संबंधित दीपिका पादुकोण की तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हुई थी जिनमें दीपिका दिल्ली की सड़क पर खड़ी हुई है लेकिन उन्हें कोई भी पहचान ही नहीं पा रहा है। दरअसल दीपिका पादुकोण फिल्म के किरदार के गेटअप में थी जिसके चलते उन्हें कोई पहचान नहीं पाया। अभी अपने फ़िल्मी पर्दे से दुरी बनाने के फैसले को लेकर उन्होंने कुछ कहा नहीं है। अगर दीपिका यह फैसला ले भी लेती है तो इससे उनके फ़िल्मी करियर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि आज वह अपनी जिंदगी में अच्छे पड़ाव  पर हैं।


फिल्म '83' जो 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी इसमें दीपिका और रणवीर एक साथ दिखाई देंगे। कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 की विश्व कप जीत पर आधारित है, जिसमें रणवीर कपिल देव और दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आने वाली है। सभी दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में रणवीर सिंह ने एक वीडियो शेयर किया था। दीपिका-रणवीर इने स वीडियो से सबको असमंजस में डाल दिया है। इस वीडियो में दीपिका बेट से रणवीर की पिटाई कर रही थी। बता दें कि रणवीर ने इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- मेरी जिंदगी की कहानी...रील और रियल लाइफ।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: