बॉलीवुड में ऐसे बहुत से सितारें हैं जो कि लाइमलाइट से बहुत दूर हैं लेकिन उन्हें जब भी देखा जाता है तो वह एक नए अंदाज में सबके सामने आते हैं। ऐसे बहुत से अभिनेता और अभिनेत्री हैं जो एक वक्त पर लाइमलाइट और सुर्खियों का हिस्सा बने रहते थे लेकिन धीरे-धीरे वह फ़िल्मी पर्दे से दूर भी चले जाते हैं। ऐसी ही एक बॉलीवुड की कलाकार हैं शेफाली जरीवाला जिन्होंने फ़िल्मी पर्दे से दुरी बनाई थी लेकिन फिर से उन्हें लाइमलाइट में देखा जा रहा हैं और वह एकदम अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। शेफाली जरीवाला का नाम आते ही लोगों के जहन में 'कांटा लगा' गाना जरूर आता है। इस गाने ने शेफाली जरीवाला को ऊंचाई तक पहुंचाया था।



रीमिक्स बनाने का सिलसिला काफी समय से चलता आ रहा हैं और अब तो यह फिल्मी जगत का हिस्सा बन गया हैं। किसी न किसी फिल्म में पुराने गानों में रिमिक्स का तड़का लगाकर उन्हें पेश किया जाता हैं और यह युवाओं के बिच बहुत ही लोकप्रिय होता है। 'कांटा लगा' गाना भी साल 1972 में आई फिल्म समाधि से लिया गया था और फिर इसका रीमिक्स 2002 में सुनने को मिला था। इस गाने ने रातों रात शेफाली जरीवाला को स्टार बना दिया था। 'कांटा लगा' लोगों को बहुत पसंद आया था और अभी भी लोग इस गाने को नहीं भूल पाए हैं। 'कांटा लगा' की एक्ट्रेस शेफाली थी जिन्होंने अपने डांस से लोगों को दीवाना बना दिया था।



कांटा लगा गर्ल के रूप में मशहूर शेफाली की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर आग लगा रही है। फिल्म इंडस्ट्री से दूर चले जाने वाली शेफाली अब फिर से लाइमलाइट का हिस्सा बन रही हैं। शेफाली की तस्वीरें देख कर आप हैरान रह जाएंगे, आज भी वह उतनी ही खूबसूरत हैं जितनी पहले लगा करती थी। शेफाली की इंस्टाग्राम से ली गई कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं। अपनी तस्वीरों में वह पब्लिक प्लेस में बैठकर रिलैक्स करती नजर आ रही हैं। 'कांटा लगा' म्यूजिक एल्बम के आलावा शेफाली 2004 में फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में  बिजली के किरदार में नजर आई और रियलिटी शो नच बलिये में भी शेफाली भाग ले चुकी हैं।



शेफाली की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने पहले हरमीत सिंह से शादी की थी जिसके बाद दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया और दोनों अलग हो गए। शेफाली ने बाद में 2014 में पराग त्यागी से शादी की, पराग त्यागी मशहूर टीवी एक्टर हैं। दोनों एक दूसरे के साथ बहुत खुश है। 36 वर्ष की शेफाली  बहुत ही खूबसूरत हैं। शेफाली की तस्वीरें जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, लोगो को यह तस्वीरें बहुत पसंद आ रही हैं। बता दें कि 'कांटा लगा' के अलावा शेफाली ने 'कभी आर कभी पार', 'माल भारी आहे' और 'प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया' जैसे गानों में भी डांस किया था लेकिन उन्हें फेम 'कांटा लगा' से ही मिला था।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: