खूबसूरती और फिटनेस में बॉलीवुड की अदकराओं का जवाब नहीं है। बॉलीवुड एक से एक खूबसूरत अभिनेत्रियों से भरा हुआ है जो आए दिन सोशल मीडिया पर अपना दबदबा बनाए रखती हैं। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की अभिनेत्रियों का जादू हमेशा छाया रहता है। इन दिनों परिणीति चोपड़ा का जादू भी सोशल मीडिया पर खूब चल रहा है। अपने दमदार अभिनय से परिणीति चोपड़ा ने लाखों लोगों का दिल जीता है और आज वह बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेसस में से एक हैं। परिणीति चोपड़ा ने फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिक्की बहल' से अपनी करियर की शुरुआत की और आज वह बहुत सी फिल्में करती नजर आ रही है, बहुत कम समय में वह काफी फेमस हो गयी है।



परिणीति चोपड़ा की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में परिणीति जिम आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। परिणीति चोपड़ा को जिम के बाहर स्पॉट किया गया। परिणीति अपने आपको हमेशा फिट रखती है और बिजी होते हुए भी वह जिम के लिए जरूर वक्त निकलती हैं। जिम आउटफिट में परिणीति चोपड़ा बहुत हॉट नजर आ रही हैं, उन्होंने ब्लैक टीशर्ट और स्किनफिट लोअर पहना हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग परिणीति चोपड़ा की तस्वीरों को बहुत पसंद कर रहे हैं। इंटरनेट पर तस्वीरों के आते ही लाइक और कमेंट्स की बौछार शुरू हो गयी जो अब तक थमने का नाम ही नहीं ले रही है।


परिणीति चोपड़ा जिम आउटफिट में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि बहुत जल्द बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा साइना नेहवाल पर बनने वाली बायोपिक में नजर आएंगी। अभी से इस बायोपिक के लिए परिणीति चोपड़ा बहुत मेहनत कर रही हैं। चोपड़ा का जन्म एक पंजाबी परिवार में अम्बाला, हरियाणा में हुआ। परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'इशकज़ादे' बॉक्स ऑफिस पर बहुत चली थी जिसके चलते परिणीति चोपड़ा की लोगों ने खूब सराहना की थी। इस फिल्म के अलावा परिणीति चोपड़ा शुद्ध देसी रोमांस, हंसी तो फंसी, दावत-ए-इश्क़ जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया हैं।



इस साल रिलीज हुई परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'केसरी' ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था और इसमें परिणीति चोपड़ा के साथ अक्षय कुमार भी अहम भूमिका में थे। बता दें कि परिणीति चोपड़ा की आगामी फिल्म 'जबरिया जोड़ी' 'जबरिया जोड़ी' का नया मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है और इसी के साथ फिल्म की रिलीजिंग डेट भी आ गयी है। फिल्म 'जबरिया जोड़ी' में परिणीति चोपड़ा के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आएंगे। सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' की कहानी बिहार की पृष्ठभूमि पर बेस्ड है।  सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' 2 अगस्त को सभी सिनेमघरों में दिखाई जाएगी। प्रशांत सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में मजेदार डायलॉग्स कॉमेडी के साथ इमोशन भी देखने को मिलेगा।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: