बॉलीवुड में आज भी बहुत से सितारें ऐसे हैं जो फिल्मी पर्दे से भले दूर हो लेकिन उनका जादू अभी भी लोगों के सर चढ़कर बोलता है। बहुत से अभिनेता और अभिनेत्री ऐसे भी हैं जिनकी उम्र से आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि वह इतनी उम्र के बावजूद भी इतने फिट और सुन्दर दिखते है और उनका जलवा अभी भी बॉलीवुड में कायम है। ऐसी ही अदाकारा है कर‍िश्मा कपूर जिनकी उम्र बेशक 45 साल हो लेकिन उनका जादू अभी भी लोगों पर चल रहा है। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक है करिश्मा कपूर जिनकी खूबसूरती और अभिनय के लाखों लोग कायल है। करिश्मा कपूर के आज भी लोग दीवाने हैं और उनके बहुत पसंद करते हैं।


45 की उम्र में कायम है कर‍िश्मा का जलवा, DID सेट पर द‍िखी झलक


कर‍िश्मा कपूर लाजवाब अभिनय और बेहतर नृत्य के चलते बहुत लोकप्रिय है। फिलहाल कर‍िश्मा कपूर फिल्मी जगत से बेशक दूर हैं लेकिन फिर भी उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं हैं और 45 साल की उम्र में भी करिश्मा का जादू कायम है। इन दिनों करिश्मा कपूर का जादू डांस दीवाने के सेट पर चला है जिसके बाद हर कोई करिश्मा का दीवाना हो गया। टीवी के डांस शो 'डांस दीवाने' पर कर‍िश्मा कपूर ने अपनी मौजूदगी से चार चाँद लगा दिए। डांस शो 'डांस दीवाने' में करिश्मा कपूर बतौर जज शामिल हुई हैं। डांस दीवाने के सेट पर सभी लोग करिश्मा कपूर को देखकर पागल हो गए इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोगों के बीच करिश्मा कितनी लोकप्रिय हैं।


45 की उम्र में कायम है कर‍िश्मा का जलवा, DID सेट पर द‍िखी झलक


डांस दीवाने के सेट जज के तौर पर शामिल हुई बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा कर‍िश्मा कपूर ने डांस दीवाने के सेट धमाकेदार परफॉर्मेंस देकर सभी के दिलों की धड़कन बढ़ा दी। डांस दीवाने पर उनके बेहतरीन डांस ने सभी का मन मोह लिया और सभी करिश्मा कपूर की परफॉर्मेंस में खो गए। डांस दीवाने शो में शिरकत करते हुए कर‍िश्मा कपूर ने इस शो को और भी दिलचस्प बना दिया है। कर‍िश्मा कपूर ने प‍िंक कलर के श‍िमर गाउन पहना हुआ था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रहीं थी। प‍िंक कलर के खूबसूरत श‍िमर गाउन पर कर‍िश्मा कपूर ने हाई पोनीटेल बनाई हुई थी जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रही थी। कर‍िश्मा कपूर ने ड्रेस के साथ न्यूड शेड के सैंडल पहने थे जो उनके लुक को कम्पलीट कर रहे थे।


45 की उम्र में कायम है कर‍िश्मा का जलवा, DID सेट पर द‍िखी झलक


कर‍िश्मा कपूर खूबसूरत ड्रेस में बहुत ही हॉट लग रही थी। दरअसल इस शो में करीना कपूर बतौर जज है लेकिन अपने काम में व्यस्त होने के कारण कुछ समय के लिए कर‍िश्मा कपूर उनकी जगह जज की कुर्सी पर विराजमान होंगी। इस डांस शो में बॉस्को मार्ट‍िस और रफ्तार, जजिंग पैनल में शामिल हैं। डांस शो पर कुछ समय के लिए करिश्मा कपूर का जादू चलने वाला है। बता दें कि बहुत जल्द कर‍िश्मा कपूर ड‍िज‍िटल डेब्यू करने वाली हैं। एकता कपूर की वेबसीरीज मेंटलहुड में कर‍िश्मा कपूर दिखाई देने वाली हैं। करिश्मा कपूर  2012 में डेंजरस इश्क फिल्म में नजर आई थीं जिसके बाद अब वह वेब सीरीज मेंटलहुड में अभिनय कर सबका दिल जीतती नजर आएंगी।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: