सोशल मीडिया और बॉलीवुड का रिश्ता काफी गहरा है और इससे आप सभी अच्छी तरह से वाकिफ होंगे। सोशल मीडिया से बहुत से लोग रातों रात लोकप्रिय हो बॉलीवुड तक आए हैं और उनका जादू सभी पर चला है जिसके चलते आज वह बॉलीवुड का जाना माना चेहरा बन चुके हैं। आज हम बात कर रहे हैं सोशल मीडिया की सेंसेशन साक्षी मलिक की जो अब बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। साक्षी मलिक का नाम आते ही लोगों की जुबान पर 'बम डिगी डिगी' गाना जरूर आता है। इस गाने से उन्होंने सभी का दिल जीत बॉलीवुड में एक खास जगह बना ली हैं। साक्षी मलिक बॉलीवुड में आने से पहले ही वह सोशल मीडिया पर काफी फेमस थीं।


Related image


अभिनेत्री साक्षी मलिक ने अपने करियर की एक मॉडल के रूप में की जिसके बाद वह अब बॉलीवुड की अदाकारा हैं। साक्षी मलिक के इंस्टाग्राम के लेकर हर सोशल मीडिया नेट्वर्क में फॉलोअर्स की लिस्ट बहुत ज़्यादा है। दरअसल साक्षी पहले से ही इंस्टाग्राम सेंसेशन हैं और इस गाने के चलते उनके फैंस की संख्या अब और बढ़ गयी थी। फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का सबसे शानदार गाना 'बॉम डिगी डिगी' बहुत फेमस हुआ था। यह गाना पुरे सोशल मीडिया पर छा गया था और इसमें चश्में वाली लड़की को काफी पसंद किया गया। साक्षी मलिक ही वो चश्में वाली लड़की थी जिन्होंने इस गाने में अपने बेहतरीन डांस से चार चाँद लगाए थे।


Image result for sakshi malik in jeans

एक सोशल मीडिया स्टार से अब साक्षी मलिक बॉलीवुड स्टार बन गयी हैं। बता दें कि बॉलीवुड में आने से पहले साक्षी मॉडल हैं और कई बड़े ब्रांड्स का चेहरा भी रह चुकी हैं। फ्रेशलुक, पीसी ज्वैलर्स, नायका, फेसेस कनाडा जैसी ब्रांड्स के लिए उन्होंने काम भी किया है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली साक्षी मलिक आए दिन अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जिसके चलते उन्हें लोग बहुत पसंद करते हैं। इंटग्राम पर उनकी बोल्ड और हॉट तस्वीरें लोगों को दीवाना बना देती हैं और इन्हीं के चलते वह सुर्खियों का हिस्सा बनी। सोशल मीडिया सेंसेशन बन उनके लिए बॉलीवुड के रास्ते भी खुल गए और उनका जादू यहां भी चल गया।


Image result for sakshi malik in jeans


बता दें कि खूबसूरत अभिनेत्री साक्षी मलिक ने दिल्ली से बी.टेक में ग्रैजुएट किया है। सोशल मीडिया सेंसेशन होने के बाद अब वे इंडस्ट्री में भी सभी की पसंद बन रही हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर बवाल मचा रही हैं। इन तस्वीरों में साक्षी मलिक जींस में अपना बोल्ड फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। जींस में साक्षी मलिक बेहद खूबसूरत लग रही हैं और लोग इनकी यह तस्वीरें शेयर भी कर रहे हैं। इससे पहले भी साक्षी मलिक की बहुत सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रही हैं। साक्षी मलिक की खूबसूरती और उनकी अदाओं के लाखों लोग कायल हैं और 'बम डिगी डिगी' गाने के बाद उनके पास ऑफर की लाइन लग गयी है।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: