फिल्म ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया और एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट गिल्ड को लीगल नोटिस भेजा है। ऐक्ट्रेस का कहना है कि प्रेस क्लब ऑफ इंडिया और एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट ने उस जर्नलिस्ट का समर्थन कर अनैतिक और गैर कानूनी काम किया है जो अनप्रोफेशनल और गैर कानूनी कामों में लिप्त है। 


बताते चलें कि सबसे पहले एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट्स गिल्ड ने ऐक्ट्रेस का बहिष्कार किया था। इसके बाद मुंबई प्रेस क्लब और प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने भी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट्स गिल्ड के फैसले का समर्थन किया था।


कुछ दिन पहले फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के सॉन्ग लॉन्च इवेंट में ऐक्ट्रेस और एक जर्नलिस्ट के बीच अच्छा-खासा विवाद हो गया था। दरअसल ऐक्ट्रेस ने उस जर्नलिस्ट पर खुद के खिलाफ कैंपेन चलाए जाने और जानबूझकर उनकी फिल्मों की बुराई लिखने का आरोप लगाया था। 


इसके बाद एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट गिल्ड ऑफ इंडिया ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए ऐक्ट्रेस का बायकॉट करने का फैसला किया था। हालांकि इसके बाद फिल्म की प्रड्यूसर एकता कपूर ने लिखित में माफी मांगी थी क्योंकि वह भी इवेंट में उपस्थित थीं। 

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: