कंगना रनोट की अपकमिंग फिल्म जजमेंटल है क्या का एक बड़ा इवेंट कल देर रात मुंबई में होने वाला था। इस इवेंट पर कंगना और एकता कपूर दोनों ही मौजूद रहने वाली थीं। मीडिया को भी यहां आमंत्रित किया गया था लेकिन कंगना को बायकॉट करने के निर्णय के चलते कई बड़े मीडिया हाउस ने उस इवेंट को कवर ही नहीं किया।


जब मीडिया नहीं पहुंची तो इवेंट को भी कैंसिल कर दिया गया और कारण यह बताया कि कंगना बीमार हो गई हैं।



वकील ने साथा प्रेस क्ल पर निशाना

कंगना के वकील ने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया और एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट गिल्ड पर भी निशाना साधा है। उनका तर्क है कि गिल्ड एक गैर पंजीकृत संस्था है। वकील ने संबंधित दोनों संस्थाओं को कहा है कि वो कोई अदालत नहीं हैं जिसके पास मेरी मुव्वकिल कंगना के खिलाफ कानूनी फरमान सुनाने का अधिकार हो।

सूत्र बताते हैं, ‘कंगना के लिए यह बड़ा इवेंट था। लेकिन उन्हें झटका तब लगा जब इवेंट में फोटोग्राफर्स भी नहीं पहुंचे। उन्हें सुझाव मिला कि जब कोई इवेंट कवर कर नहीं रहा तो इवेंट कैंसिल कर देना चाहिए।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: