आंख मार कर रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बनी प्रिया प्रकाश वारियर एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। आजकल प्रिया प्रकाश वारियर अपनी अपकमिंग फिल्म 'श्रीदेवी बंग्लो' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म इस साल दिसबंर में रिलीज होने वाली है। हाल ही में प्रिया से जब पूछा गया कि यह फिल्म श्रीदेवी पर आधारित है तो इसके जवाब में प्रिया ने न्यूज स्टेट को बताया कि मेरी फिल्म 'श्रीदेवी बंग्लो' का अभिनेत्री श्रीदेवी से कोई कनेक्शन नहीं है। ये रोल अलग है।

Image result for priya prakash varrier sridevi bungalow


प्रिया प्रकाश ने आगे कहा कि फिल्म में उनके साथ अरबाज खान हैं उनके साथ काम कर के अच्छा लग रहा है काफी कुछ सीख रही हूं और काम में मजा आ रहा है। प्रिया से जब उनका ड्रीम रोल पूछा तो प्रिया ने बताया कि कोई खास रोल नहीं है बस वेरिएशन वाले रोल अच्छे लगते हैं।

Related image

बता दें कि साल 2018 में प्रिया को गूगल की सर्च लिस्ट में जगह मिली थी। वो सबसे ज्यादा सर्च की गई थीं। वह पहले नंबर पर थीं। उन्होंने कई बॉलीवुड सितारों को पीछे छोड़ दिया था। 'उरु अदार लव' फिल्म के एक गाने में प्रिया प्रकाश ने अपने नयनों से ऐसा इशारा किया कि रातों रात वो करोड़ों युवाओं की नींद उड़ा दी थी।




మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: