ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'सुपर 30' को बिहार सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। इस बात की जानकारी जब मैथमेटिशियन आनंद कुमार ने ट्विटर पर शेयर की तो ऋतिक ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का शुक्रिया अदा किया। ऋतिक ने आनंद कुमार के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, "यह अमेजिंग है आनंद सर। इसके लिए शुक्रिया सीएम नितीश कुमार जी और डिप्टी सीएम सुशील मोदी जी।"



आनंद कुमार के ट्वीट के मुताबिक, "सुपर 30 को टैक्स फ्री करने के लिए बहुतबहुत शुक्रिया सीएम नितीश कुमार जी और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी जी। इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को फिल्म देखने में मदद मिलेगी।"



विकास बहल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में ऋतिक रोशन आनंद कुमार के रोल में दिखाई दे रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की जबर्दस्त कमाई जारी है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, शुक्रवार को 11.83 करोड़, शनिवार को 18.19 करोड़ और रविवार को 20.74 करोड़ रुपए कमाने के बाद सोमवार को फिल्म ने 6.92 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 57.68 करोड़ रुपए हो गया है। 



మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: