अर्जुन रामपाल तीसरी बार पिता बन गए हैं। गुरुवार को अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने बेटे को जन्म दिया है। इस स्पेशल दिन के लिए गैब्रिएला के पेरेंट्स भी भारत आ गए हैं। 


अर्जुन के पिता बनने की खबर सुनते ही उनकी दोनों बेटियां अर्जुन से मिलने अस्पताल पहुंची थीं। इतना ही नहीं, जब गैब्रिएला को हॉसिपटल में एडमिट कराया गया था तब भी अर्जुन की बेटियां साथ थीं।


अर्जुन और ग्रैब्रिएला पिछली साल से ही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और इस साल की शुरुआत में ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी।


बता दें कि अर्जुन ने मेहर जेसिया से पिछले साल मई में तलाक लिया था। मेहर से शादी के 20 साल बाद उन्होंने तलाक लिया।


कुछ दिनों पहले अर्जुन ने ग्रैबिएला के लिए बेबी शॉवर पार्टी भी रखी थी । गैब्रिएला के बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। 

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: