बॉलीवुड में अक्सर ही किसी की चर्चा चलती रहती है जैसे पिछले काफी समय से अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के लव अफेयर की कई सारी खबरें सुर्खियों में बनी हुई है। खैर यहाँ पर अर्जुन और मलाइका के बारे में बात नहीं करने वाले हैं लेकिन अगर आप सिनेमा की दुनिया में दिलचस्पी रखते हैं तो आज हम आपको इनसे और इन जैसे काइयों के बारे में कुछ खास बताने वाले हैं। शायद आपको आपको मालूम होगा की मलाइका अरोड़ा, अपने कथित बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से उम्र में लगभग 12 साल बड़ी है। हालांकि इस सब के बीच लगातार खबरें आ रही हैं कि यह दोनों शादी करने वाले हैं। बता दें की बॉलीवुड में बहुत सारी ऐसी अभिनेत्रियां रही है जो उम्र में अपने पति से बड़ी हैं। तो चलिये जानते हैं कौन सी हैं बॉलीवुड की वह 5 अभिनेत्रियां जिनके पति उम्र में उनसे छोटे हैं।


1. उर्मिला मातोंडकर - सबसे पहले बात करते है बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर की तो आपको बता दें की इन्होने खुद से 10 साल छोटे मोहसिन अख्तर मीर से शादी की है।



2. अर्चना पूरन सिंह - कपिल शर्मा के शो की हालिया जज अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से शादी की है. ये अपने पति से 7 साल बड़ी है, इन दोनों ने 1992 में शादी की थी।



3. ऐश्वर्या राय -
ऐश्वर्या राय को भला कौन नही जनता होगा, बता दें की विश्व सुंदरी ऐश्वेर्या राय ने अमिताभ बच्चन के बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी की है, ऐश अभिषेक से साल बड़ी है।



4. प्रियंका चोपड़ा  बॉलीवुड हो या फिर हॉलीवुड अगर पिछले कुछ समय से कोई सबसे ज्यादा चर्चे में है तो वो हैं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जिन्होने साल 2018 में अमेरिकी गायक निक जोनास से शादी की है। प्रियंका चोपड़ा अपने पति से उम्र में 10 साल बड़ी है, इसके बावजूद भी इन दोनों की जोड़ी को कोई दुनिया भर में पसंद किया जाता है।



5. शिल्पा शेट्टी - अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा से उम्र में 3 माह बड़ी हैं। साल 2009 में शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा के साथ शादी की थी। राज कुंद्रा एक बिज़नसमैन है और शिल्पा से ये उनकी दूसरी शादी है।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: