बॉलीवुड की फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह अक्सर अपनी फिटनेस और स्टाइल से सबको इंप्रेस करती हैं। हाल ही में एक बार फिर मलाइका की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल, वो अपनी मां से मिलने गई थीं।


Bollywood Tadka, मलाइका अरोड़ा इमेज, मलाइका अरोड़ा फोटो, मलाइका अरोड़ा पिक्चर 

वैसे आपको बता दें कि इस दौरान मलाइका ट्रांसपेरेंट ऑफ व्हाइट टैंक टॉप के साथ ब्लैक डेनिम्स और मैचिंग बूट्स में कमाल लग रही हैं। इसके साथ कूल शेड्स, बन और मिनिमल मेकअप ने उनके लुक को कम्पलीट किया। मां के घर के बाहर उन्होंने कातिलाना अदाओं के साथ पैपराजी को पोज दिए। मलाइका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। मलाइका अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहता है। वह हर बार एक नए अवतार में नजर आती हैं।

उनका लुक सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाता है। सोशल मीडिया पर लड़कियां उनके फैशन सेंस को काफी फॉलो करती हैं। 45 की उम्र में मलाइका एकदम फिट हैं औऱ नई जेनरेशन की लड़कियों को अपनी फिटनेस से मात देने से पीछे नहीं हटती। इनके पर्सनल लाइफ की बात करें तो मलाइका इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अब तो कपल ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल भी कर दिया है। 


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: