बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म शोले में कालिया का किरदार निभाने वाले मशहूर एक्टर विजू खोटे का निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो विजू खोटे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। जिसके बाद उनका मुंबई स्थित घर में निधन हो गया हैं।


फिल्म शोले में कालिया के रूप में उनकी भूमिका के लिए याद किया जाता है।  विजु खोटे जिन्होंने कई हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया है। वह 1964 से फिल्म में काम कर रहे हैं। शोले के के अवाला  उन्हें अंदाज़ अपना अपना जैसी फिल्मों में उनकी भूमिका के लिए याद किया जाता है। 


विजू खोटे 78 साल के हो चुके थे। विजू खोटे ने हिंदी और मराठी दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में काम किया। दोनों ही इंडस्ट्री में उन्होंने 300 से अधिक फिल्में की। विजू खोटे का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे किया जाएगा।


फिल्म शोले में विजू खोटे के कालिया किरदार ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा के लिए जीवंत कर दिया। फिल्म गब्बर के साथ उनके फेमस डायलॉग तेरा क्या होगा कालिया? सबसे ज्यादा चर्चित हैं। जो आज भी लोगों की जुबान पर आसानी से सुनने को मिल जाता हैं।


विजू खोटे ने अथिती तुम कब जाओगे और गोलमाल 3 में भी मजेदार किरदार निभाया था।



మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: