पलक तिवारी की मां भारतीय टेलीविजन की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं और ऐसा लगता है कि बेटी भी अपनी मां के नक्शेकदम पर चलने के लिए पूरी तरह तैयार है। जी हां, श्वेता तिवारी की पलक ने बॉलीवुड में बिना एंट्री किए ही धमाल मचाया हुआ है। पलक सोशल मीडिया क्वीन होने के साथ फैशन इन्फ्लुएंसर भी हैं। कॉलेज गर्ल्स की इस फैशन आइकॉन का फैशन स्टेटमेंट काफी अच्छा है। अपने स्टाइल से पलक बाकि स्टार किड्स को भी कड़ी टक्कर देती हैं। हाल ही में पलक ने स्टनिंग और सिजलिंग फोटोशूट कराया है। इस लुक में पलक ने ब्लैक रंग की थाई लेंथ ड्रेस पहनी है। ड्रेस पर रेशमी टैसल इसे अलग लुक दे रहे हैं। इस लुक में पलक का  पोज भी आकर्षक है। लुक के साथ न्यूड मेकअप और लाइट कर्ल्स ओपन हेयरस्टाइल परफेक्ट है।


Image may contain: 3 people


पलक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो अलग-अलग तरह के पोज देती नजर आ रही हैं। इस लुक में पलक ने ओलिव ग्रीन टाइटस पहना है, जिसका स्टाइल भले विंटेज गोल्स दे रहा हो लेकिन काफी सिजलिंग है। व्हाइट ब्रालेट के साथ मैच किया है। स्टेटमेंट आई ब्रो और न्यूड लिपस्टिक के सतह लुक को सिंपल रखा है। इस लुक में उसी व्हाइट ब्रालेट के ऊपर पलक ने ब्लैक जैकेट के साथ स्टाइलिंग की है। kohl आई, पेल पिंक आई शैडो के साथ मिनिमल मेकअप पलक पर ज्यादा सूट करता है। अक्सर खुले बाल रखने वाली पलक के बाल बिल्कुल मां श्वेता तिवारी के बालों जैसे परफेक्ट हैं।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: