Social Media पर सबसे ज्यादा चर्चित ऐप TikTok पिछले काफी समय से काफी ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है। गूगल प्ले स्टोर से इसे एक करोड़ से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। इस चाइनीज ऐप ने कई लोगों को स्टार बना दिया है। अवनीत कौर से लेकर फैसल शेख तक जैसे टिकटॉक स्टार्स बेहद छोटी उम्र में बड़ा नाम और पैसा कमा रहे हैं। इन्हीं लोगों में एक और नाम है जो TikTok पर काफी पॉपुलर हो रहा है। इस नई टिकटॉक सेंसेशन का नाम है प्रियंका कंडवाल, लोग इन्हें TikTok की मधुबाला कहते हैं। दरअसल प्रियंका के फीचर काफी हद तक लीजेंड एक्ट्रेस मधुबाला से मिलते जुलते हैं जिस कारण सोशल मीडिया में उन्हें ये नाम मिला है।


Image result for priyanka kandwal


प्रियंका आए दिन मधुबाला की ही तरह गेटअप बनाकर उनके गानों पर टिकटॉक वीडियोज बनाती रहती हैं, आए दिन उनके ये वीडियोज वायरल भी होते हैं। प्रियंका हूबहू मधुबाला की तरह अदाएं भी दिखाती हैं। प्रियंका के कई वीडियोज पर लोग करण जौहर को टैग करते हैं और उनसे इन्हें फिल्म में मौका देने की अपील भी करते रहते हैं। TikTok पर प्रियंका ने अच्छी खासी फैनफॉलोइंग बना ली है। बहुत कम समय में उनके लगभग 1 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं। TikTok के साथ ही प्रियंका इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव हैं। आए दिन प्रियंका कंडवाल अपनी तस्वीरें और वीडियोज अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: