टेक्नोलॉजी ने जिंदगी में कई चीजों को आसान किया है तो इसके कई अपने खतरे भी हैं। हाल ही में हैंकिंग की खबरों के बाद इस चीज का अंदाजा तो हो ही गया कि टेक्नोलॉजी के चलते चीजे आसान होने के साथ-साथ जटिल भी हुई हैं। टेक्नोलॉजी में आने वाले खतरों, बग ,वायरस और हैकिंग से बचने के लिए आपको बराबर अपडेट रहना होता है। ऐसी ही कुछ एडवायजरी गूगल ने जारी की है। दरअसल गूगल क्रोम का पुराना वर्जन यूज कर रहे लोगों के लिए सलाह जारी की गई है कि वह अपन ऐप जल्द से जल्द अपडेट कर लें।हैकर्स बड़ी आसानी से ब्राउजर मेमरी में स्टोर डेटा को करप्ट या मोडिफाइ कर सकते हैं।इसके अलावा दूसरी खामी  के चलते इसमें एक ब्राउजर के ऑडियो कंपोनेंट (CVE-2019-13720) और PDFium (CVE-2019-13721) लाइब्रेरी को प्रभावित करता है।



सुरक्षा कमजोरियों को ठीक करने के लिए क्रोम ने नया अपडेट 78.0.3904.87 वर्जन जारी किया है। यह विंडोज, मैक और लिनक्स के लिए उपलब्ध है। अपडेट स्वचालित रूप से दिखाई देना चाहिए, लेकिन अगर यह अभी तक पॉप अप नहीं हुआ है, तो आप ब्राउज़र मेनू में Google Chrome के बारे में मदद -> मैन्युअल रूप से नेविगेट करके इसे लागू कर सकते हैं। एक बार ऐसा होने के बाद यह दिक्कत बेअसर हो जाएगी।आप क्रोम को सामान्य रूप से उपयोग करना जारी रख सकते हैं।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: