हैदराबाद। 55 दिन के हड़ताल के बाद आरटीसी के कर्मचारी अपनी अपनी ड्यूटी पर ज्वाइन होने जा रहे हैं। बिना किसी शर्त के ड्यूटी पर ज्वाइन होने की मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) की घोषणा के बाद आरटीसी कर्मचारी शु्क्रवार को ड्यूटी पर ज्वाइन हो रहे है। ज्वाइन होने वाले सभी कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी ही खुशी देखी गई है।

 

पता चला है कि सुबह 4 बजे से ही कर्मचारी अपने अपने डिपो में ड्यूटी पर ज्वाइन होने के लिए आ रहे हैं। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के बिना शर्त ड्यूटी पर लौट आने के आह्वान पर आनंद व्यक्त किया है। साथ मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। हर डिपो के सामने कर्मचारियों के चेहरे पर खुशियां ही खुशियां देख जा रही हैं।

 

आपको बता दें मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद आरटीसी कर्मचारियों को सुबह बिना शर्त के ड्यूटी पर ज्वाइन होने का आह्वान किया था। उन्होंने आगे कहा कि बिना शर्त कल ड्यूटी पर ज्वाइन हो सकते हैं। आरटीसी को वित्तीय स्थिति से उभरने के लिए 100 करोड़ मंजूर भी किये।

 

केसीआर ने कहा कि आरटीसी कर्मचारियों का पेट मारना हमारा उद्देश्य नहीं है। युनियन की बातें सुनकर कर्मचारी अपनी जिंदगी बर्बाद कर ले रहे हैं। विपक्षी की बातें सुनकर कर्मचारी गुमराह हो रहे हैं।

 

उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने लेबर कोर्ट की शिफारिश की है। हम इस पर फैसला ले सकते हैं। मगर कर्मचारियों का पेट मारना हमारा उद्देश्य नहीं है। हाईकोर्ट ने चीफ जस्टिस ने राज भवन में मुझसे कर्मचारियों की भलाई के बारे में सोचने की बात कही है। बीजेपी के सांसदों ने नये मोटर वाहन कानून का समर्थन किया है। इधर आरटीसी हड़ताल का समर्थन करते है।

 

मारे गये परिवार के सदस्य को नौकरी

हड़ताल के दौरान मारे गये कर्मचारी के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। साथ ही उनके परिवार को भरोसा दिया कि हर प्रकार की मदद भी की जाएगा। केसीआर ने बताया कि तेलंगाना भारी बारिश के कारण पुरे सड़कें खराब हुई है। इसके मरम्मत के लिए 571 करोड़ रुपये मंजूर किये है। दो तीन महीने में तेलंगाना की सभी रोड अच्छे हो जाएंगे। इस प्रकार आरटीसी की समस्या का सुखांत हुआ है। सभी कर्मचारी कल सुबह हंसी खुशी से ड्यूटी पर ज्वाइन हो जाये। केसीआर ने कहा कि अब तक अस्थाई तौर पर ड्यूटी किये है उनके प्रति आभार व्यक्त करते है। भविष्य में आपके बारे में सोचा जाएगा।

 

हर किलोमीटर 20 पैसों की बढ़ोत्तरी

दूसरी ओर केसीआर ने कह कि यात्रियों की किराये में बढ़ोत्तरी करने का फैसला लिया है। हर किलोमीटर 20 पैसों की बढ़ोत्तरी की जाएगी। बढ़ाया गया किराया सोमवार से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरटीसी को किसी भी हाल में निजीकरण नहीं किया जाएगा। कर्मचारी संगठनों को हरगीज माफ नहीं किया जाएगा।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: