महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लंबे समय से दूर हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच इस साल इंग्लैंड में हुए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। वह मैच हारने के कारण टीम इंडिया का वर्ल्ड कप का अभियान थम गया था। इसके बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की खबरें अक्सर मीडिया में आती रहती हैं। हालांकि, कुछ दिन पहले ही महेंद्र सिंह धोनी ने स्पष्ट कर दिया था कि जनवरी 2020 तक इस बारे में कुछ नहीं पूछो।

 

धोनी को लेकर अब नई खबर सामने आई है, टीम इंडिया का यह पूर्व कप्तान सैन्य अधिकारियों को लेकर एक टीवी शो बनाने जा रहा है। इसमें वे सैन्य पुरस्कारों से सम्मानित किए गए अधिकारियों की कहानियां सुनाएंगे। एक सूत्र ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है, ‘इस शो में परम वीर चक्र और अशोक चक्र पुरस्कार विजेताओं की कहानियां सुनाई जाएंगी। सैन्य अधिकारियों की कहानियों और आकर्षक सामग्री के साथ यह शो अगले साल रिलीज (प्रसारित) होगा। हालांकि, अभी यह खुलासा नहीं हुआ है कि इसका प्रसारण किस चैनल पर होगा?’

 

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘इस टेलीविजन सीरीज में सैन्य अधिकारियों की निजी कहानियों को बताया जाएगा। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी अपने शो के माध्यम से देश की सेवा करने वाले ऐसे लोगों की जीवन यात्रा को सुर्खियों में लाना चाहते हैं। वर्तमान में, इस शो को स्क्रिप्ट किया जा रहा है और धोनी की टीम शूटिंग शुरू करने के लिए जरूरी औपचारिकताओं को सुलझा रही है।’

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: