नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश पुलिस पर लगाए अपने आरोपों को लेकर खासा सुर्खियों में हैं। वहीं, प्रियंका का एक और काम उन्हें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में ले आया है। दरअसल, प्रियंका ने सोमवार-मंगलवार की रात को दुर्गा सप्तशती का एक मंत्र ट्वीट किया।  

 
प्रियंका के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 12.55 बजे 'ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडाय विच्चे' मंत्र ट्वीट किया गया। ट्विटर यूजर्स ने प्रियंका के इस ट्वीट पर तमाम रिएक्शन दिए। कांग्रेस समर्थकों ने एक ओर जहां जुल्म के खिलाफ लड़ाई में साथ खड़े होने की बात कही तो वहीं दूसरी ओर कई यूजर्स ने मजाक भी बनाया। 
 
Image result for Priyanka Gandhi Tweeted Durga Saptashati Mantra
 
प्रियंका के इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स ने जहां उनसे इस मंत्र का हिंदी अनुवाद पूछ लिया तो कई ने इस मंत्र को बोलते हुए वीडियो शेयर करने की भी मांग रख दी। हालांकि, यह ट्वीट प्रियंका ने खुद किया है या किसी और ने यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। 
 
 
मां दुर्गा की शक्तियां जागृत करने के लिए करते हैं नर्वाण मंत्र का जाप
 
मान्यता है कि मां दुर्गा की नौ शक्तियों को जागृत करने के लिए 'नर्वाण मंत्र' का जाप किया जाता है। नव का अर्थ नौ तथा अर्ण का अर्थ अक्षर होता है। इस मंत्र के एक-एक अक्षर का संबंध दुर्गा की एक-एक शक्ति से है और प्रत्येक शक्ति का संबंध एक-एक ग्रह से है। 

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: