नयी दिल्ली। आज दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों पर 58 प्रतिशत वोटिंग हुई है। मतदान प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। हम आपको Times Now IPSOS के एग्जिट पोल का हर आंकड़ा बता रहे हैं। इस बार दिल्ली की जनता में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह देखने को नहीं मिला। 2015 की तुलना में इस बार काफी कम वोटिंग हुई है। चुनाव अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती तीन घंटे में मतदान की गति धीमी थी और इस वजह से मत प्रतिशत अपेक्षाकृत कम दिख रहा है।

 

Delhi Exit Poll 2020 updates:

MY Axix के अनुसार, AAP को 64, BJP को 6 सीटें मिल सकती हैं। पोल ऑफ पोल्स के अनुसार AAP को 55, बीजेपी को 14 और कांग्रेस को 1 सीटें मिल रही हैं। 

 

ABP-C Voter के अनुसार, AAP को 56, BJP को 12 और कांग्रेस को 2 सीटें मिलने का अनुमान है।

 

सुदर्शन न्यूज का एग्जिट पोल AAP को 43, बीजेपी को 26 और कांग्रेस को 1 सीट दे रहा है। 

 

जन की बात के अनुसार AAP को 55, BJP को 15 सीटें मिल रही हैं। इंडिया न्यूज नेशन के अनुसार AAP को 55, बीजेपी को 14 और कांग्रेस को 1 सीट मिल रही है। TV9 भारतवर्ष के अनुसार, AAP को 54, बीजेपी को 15 और कांग्रेस को 1 सीट मिल रही है। 

 

Times Now IPSOS एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। आम आदमी पार्टी को 47, बीजेपी को 23 और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल रही है।

 

AAP को 51 प्रतिशत और बीजेपी को 40 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान। AAP को 51 प्रतिशत और बीजेपी को 40.5% प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान। कांग्रेस को 6 प्रतिशत वोट मिल रहे हैं।

 

टाइम्स नाउ-IPSOS ओपिनियन पोल ने आम आदमी पार्टी को 54-60 सीटों के बीच मिलने का अनुमान लगाया था। भाजपा को 10-14 सीटें मिलने का अनुमान था। कांग्रेस के लिए अनुमान था कि वो इस बार 2 सीटें जीत सकती है।

 

एग्जिट पोल एक अनुमान होता है, जिससे अंदाजा लगता है कि नतीजे क्या हो सकते हैं। कई बार ये एकदम सटीक बैठता है तो कई बार गलत भी होता है। आज के एग्जिट पोल के नतीजे 11 फरवरी के परिणामों से अलग भी हो सकते हैं और हो सकता है कि जो अनुमान एग्जिट पोल से सामने आए, वहीं नतीजे 11 फरवरी को आएं।

 

2015 के परिणाम

2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया था। भाजपा को मात्र तीन सीटें मिलीं जबकि कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी। इन चुनाव नतीजे के सबसे करीब इंडिया न्यूज-एक्सिस पोल का सर्वे पहुंचा था। इस एग्जिट पोल में आप को 53 सीटें दी गई थीं।

 
 

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: