नयी दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दो दिवसीय सफल भारत यात्रा के बाद अमेरिका वापसी के लिए नई दिल्ली स्थित पालम एयरपोर्ट से रवाना हो गए। अमेरिकी राष्ट्रपति सोमवार को भारत पहुंचे थे। गुजरात में उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी आगवानी की थी। इसके बाद मोटेरा स्टेडियम में दोनों नेताओं ने वहां मौजूद लाखों लोगों को संबोधित किया।

 

Image result for US President Donald Trump and Melania Trump depart from Delhi for America

 

अपने दो दविसीय यात्रा के दौरान अमेरिकी प्रेसिडेंट और उनका परिवार आगरा स्थित ताजमहल देखने भी पहुंचा। आगरा में उनका स्वागत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। ट्रंप यहां अपनी पत्नी के साथ घंटों ताज की खूबसूरती का दीदार किए।

 

Image result for US President Donald Trump and Melania Trump depart from Delhi for America

 

आगरा के बाद ट्रंप सोमवार को ही दिल्ली आ गए। व्हाइट हाउस ने दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल में उनके ठहरने का इंतजाम किया था। मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में उनकी आगवानी की। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इसके बाद दिन में हैदराबाद हाउस में प्रेसिडेंट ट्रंप और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों देशों के बीच तीन अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

 

Image result for US President Donald Trump and Melania Trump depart from Delhi for America

 

वार्ता के बाद दोनों राष्ट्रध्यक्षों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ने की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रेसिडेंट ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए इस्लामिक आतंकवाद का जिक्र करते हुए अन्य देशों से भी इसके खिलाफ जंग छेड़ने की अपील की।

 

Image result for US President Donald Trump

 

अमेरिका रवाना होने से पहले डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार के लिए राष्ट्रपति भवन में डिनर का भी आयोजन किया गया था। इस डिनर में देश के विभिन्न शख्सियतों को भी आमंत्रित किया गया था। डिनर के बाद देर रात प्रेसिडेंट ट्रंप और उनका परिवार अमेरिका के लिए रवाना हो गया। ट्रंप ने अपनी इस भारत यात्रा को शानदार करार दिया और पीएम मोदी को एक सच्चा दोस्त बताते हुए उनका शुक्रिया भी अदा किया।

 

Image result for US President Donald Trump

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: