राजनीतिक संकट से घिरे हुए पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू आने वाले सप्ताह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते है| बैठक का आमंत्रण कांग्रेस ने दिया है| इसके साथ ही सिद्धू के आप में जाने को लेकर भी चर्चा चल रही थी| लेकिन, सिद्धू ने अभी अपने स्थिति स्पष्ट नहीं की है| बीजेपी से त्यागपत्र दे चुके नवजोत सिंह सिद्धू को अब अपनी पार्टी में मिलाने को लेकर कांग्रेस बेचैन दिख रही है| कांग्रेस की पेशकश पर अगले हफ्ते वो राहुल गांधी से बैठक कर सकते हैं|