नयी दिल्ली। बुधवार को आखिरकार राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ दिया, उन्होंने पार्टी के दिग्गज नेताओं की बात न मानकर लोकसभा चुनाव की हार का जिम्मा ले ही लिया, इस बीच उन्होंने बॉलीवुड फिल्म आर्टिकल 15 देखी।

Image result for इस्‍तीफे के बाद राहुल गांधी ने देखी 'आर्टिकल 15'

23 मई को चुनाव परिणाम आए तो राहुल गांधी ने तुरंत इस्तीफे की बात कह दी, BJP 300 प्लस NDA टोटल 350 प्लस का आकड़ा वाकई कांग्रेस के लिए शर्मनाक था, इस बात की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की मांग कर ली थी।


पार्टी नेताओं ने उनसे पद पर बने रहने की अपील की लेकिन कल आखिरकार चौकाने वाला नतीजा सबके सामने आ गया. इस बीच उन्होंने गंभीर मुद्दे पर बनी बॉलीवुड फिल्म आर्टिकल 15 के बारे में सुना तो देखने पहुंच गए दिल्ली के एक मल्टीप्लेक्स में।

Image result for इस्‍तीफे के बाद राहुल गांधी ने देखी 'आर्टिकल 15'

डीएलएफ चाणक्य कॉम्प्लेक्स, चाणक्य पूरी, न्यू डेल्ही से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मूवी के दौरान बातें करते हुए भी नजर आ रहे हैं।


सोशल मीडिया पर बॉलीवुड न्यूज पेज से वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग पसंद कर रहे हैं और राहुल गांधी की तारीफ कर रहे हैं क्योंकि वह एक साधारण दर्शक की तरह मूवी देख रहे हैं।


मुल्क (2018) के बाद अनुभव सिन्हा ने फिर से समाज में फैली बुराइयों के बारे में एक जबरदस्त फिल्म बनाई है। यह उत्तर भारत में फैली जातिवाद की कहानी व देश के कानून के बार में है।


फिल्म में आयुष्मान खुराना एक पुलिस ऑफिसर का रोल निभाते हुए नजर आ रहे हैं। शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार के साथ ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, बावजूद इसके लो बजट आर्टिकल 15 प्रभावित कर रही है।




మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: