सोशल मीडिया की दुनिया में रोजाना एक नया ट्रेंड चलता है, जिसमें आम आदमी से लेकर वीआईपी हर कोई शामिल हो जाता है। बीते दो दिनों से ट्विटर पर एक नया ट्रेंड चला है #SareeTwitter, जिसमें महिलाएं साड़ी में अपनी तस्वीर साझा कर रही हैं। इसी ट्रेंड में अब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी जुड़ गई हैं। उन्होंने बुधवार सुबह साड़ी पहने अपनी एक तस्वीर साझा की। प्रियंका की ये तस्वीर उनकी शादी के दिन की है।



प्रियंका गांधी ने बुधवार सुबह एक तस्वीर जारी की, जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा ’22 साल पहले मेरी शादी की सुबह पूजा की तस्वीर’। इसी के साथ उन्होंने #SareeTwitter का भी इस्तेमाल किया। बता दें कि प्रियंका गांधी की शादी 18 फरवरी 1997 को कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के साथ हुई थी।



गौरतलब है कि प्रियंका गांधी वाड्रा ट्विटर पर लगातार एक्टिव रहती हैं, फिर चाहे सरकार पर निशाना साधना हो। किसी मुद्दे पर ट्वीट करना हो या फिर त्योहारों पर आम लोगों को बधाई देना है, प्रियंका हर बार ट्वीट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराती हैं।



आपको बता दें कि ट्विटर पर दो दिन से ये ट्रेंड चल रहा है, अभी तक कई फिल्मी हस्तियां, नेता, अधिकारी, पुलिस ऑफिसरों ने साड़ी में अपनी तस्वीर को साझा किया। पुरुषों की तरफ से भी ट्विटर पर #KurtaTwitter चलाया गया।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: