नयी दिल्ली। उत्तराखंड और देश की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य का सोमवार देर रात निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि कंचन का मुंबई के अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद सोमवार रात को निधन हो गया।


किरण बेदी के बाद वह देश की दूसरी महिला IPS थीं। 1973 में उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा ज्वाइन की थी। 2004 में वह उत्तराखंड की डीजीपी बनी थीं। उत्तराखंड का पुलिस महानिदेशक बनके उन्होंने एक इतिहास रच दिया था। क्योंकि वह देश की पहली महिला थीं जो डीजीपी के पद पर पहुंचीं।


उन्होंने न जाने कितनी लड़कियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। 31 अक्टूबर 2007 को वो पुलिस महानिदेशक के पद से रिटायर हुईं। बताया जा रहा है कि वह तभी से मुंबई में रह रही थीं। कंचन चौधरी को 1997 में राष्ट्रपति मेडल से नवाजा गया था।


राजनीति में भी कंचन चौधरी ने एंट्री करने का प्रयास किया था। रिटायर होने के बाद 2014 में उन्होंने हरिद्वार लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ा था। लेकिन वो इसमें हार गईं।





మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: