ज्योतिषशास्त्र के अनुसार देखा जाए तो हमारे सभी ग्रहों का हमारे जीवन मे काफी ज्यादा महत्व होता है। ग्रह हमारी जिंदगी में काफी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष बदलावों को लेकर आते है। ख़ासकर हिन्दू धर्म में ग्रहों की खासतौर पर पूजा की जाती है। ज्योतिष की माने तो शुक्र ग्रह हमारी जिंदगी में एक अहम भूमिका रखता है। हमारी राशियों में शुक्र के बदलाव के कारण हमें जिंदगी में कई तरह के बदलाव भी देखने को मिलते है। अभी हाल ही में शुक्र ग्रह ने अपनी स्थिति में कुछ बदलाव किया है, जो की धार्मिक दृष्टिकोण से काफी अहम साबित हो सकता है। 21 नवंबर, 2019 को सुबह 12 बजकर 22 मिनट पर शुक्र ग्रह ने वृश्चिक राशि से निकल कर धनु राशि मे प्रवेश ले लिया है। 15 दिसम्बर, 2019 को शाम 05 बजकर 57 मिनट तक शुक्र धनु में ही स्थित रहने वाला है।

 

शुक्र के धनु में प्रवेश लेने से हुए बदलावों के कारण 4 ग्रह एक ही कक्षा में एकत्रित हो गए है। इस तरह 4 ग्रहों का एक साथ एकत्रित होना चतुर्ग्रही योग कहलाता है। ग्रहों में इस तरह के बदलाव होने से सभी राशियों पर इसका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रभाव देखने को मिल सकता है। ज्योतिशास्त्र के अनुसार जिस राशि पर शुक्र बलवान होता हैं उस राशि के जातकों को कभी भी धन समृद्धि की कमी नहीं होती है| साथ ही सुख शांति, संपन्नता और वैभव बना रहता है| लेकिन इस तरह का चतुर्दर्शी योग बनने से सभी राशियों पर इसका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रभाव देखने को मिल सकता है|

 

 

चतुर्दर्शी योग में कौन से प्रभाव देखने को मिलते है
चतुर्दर्शी योग के प्रभाव राशियों पर तो पड़ता ही है, लेकिन साथ ही यह व्यापार और मौसम में भी काफी बदलाव लेकर आता है| चतुर्दर्शी योग में सोने के व्यापार में वृद्धि देखने को मिल सकती है| साथ ही उत्तरी भारत में तेज ठंड भी पढ़ सकती है|

 

इन चार राशियों पर होगा चतुर्दर्शी का प्रभाव
अगर माना जाए तो चतुर्दर्शी का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलता है| लेकिन इस बार जो योग बना है उसमे इन 4 राशियों पर अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है|


 
मिथुन – मिथुन राशि वालों के लिए यह योग बिलकुल भी शुभ नहीं है| यह योग आपके कार्यशैली को थोड़ा बदल सकता है| साथ ही अगर आप किसी वाद-विवाद के मामले में फंसे हुए है, तो इस योग के समाप्त होने तक किसी भी विवाद से दूर ही रहे| इस योग के चलते आप किसी भी विवाद में बुरी तरह से उलझ सकते है|

 

मकर – मकर राशियों को इस योग के चलते काफी ध्यान पूर्वक रहने की जरुरत है| मकर राशियों के जातकों को इस योग के चलते किसी विवाद में नहीं पढ़ना है| छोटे-छोटे कार्यों में बड़े-बड़े खर्चे हो सकते है|

 

 

धनु – किसी भी तरह के घरेलू या बाहरी वाद-विवाद से बचकर रहे| इस योग के चलते किसी भी तरह का विवाद आपको पैसों की हानि करवा सकता है| इसके अलावा आपको स्वास्थ्य से संबंधित कई तरह की बीमारियाँ भी देखने को मिल सकती है| स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने का प्रयास करें|

 

वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को कार्य क्षेत्र में काफी बदलाव देखने को मिल सकते है| अपने स्वास्थ का ध्यान रखें| व्यावसायिक दृष्टि से लाभ होने की सम्भावना है|

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: