अर्जुन कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े एक ऐसे शख्स हैं, जिनकी पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है। सौतेली मां श्रीदेवी के साथ उनका रिश्ता, बोनी कपूर के साथ इक्वेशन और अब मलाइका अरोड़ा के साथ अफेयर की खबरें। अर्जुन अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। बतौर एक्टर तो वह अच्छा काम कर ही रहे हैं, लेकिन एक इंसान के तौर पर उन्होंने लाखों लोगों का दिल जीता है। खासतौर पर श्रीदेवी की मौत के बाद। लीजेंड्री एक्ट्रेस की अचानक मौत के बाद अर्जुन ने एक मजबूत स्तंभ की तरह ना केवल अपने पिता को संभाला बल्कि बहनों खुशी और जाह्नवी को भी सहारा दिया।

कहा जाता रहा है कि श्रीदेवी के साथ उनके रिश्ते अच्छे नहीं थे, क्योंकि वह बोनी कपूर की दूसरी पत्नी थीं। इस वजह से श्रीदेवी के बच्चों के साथ भी अर्जुन की बॉन्डिंग अपनी बहन अंशुला जैसी नहीं थी। लेकिन, श्रीदेवी के जाने के बाद अर्जुन अपनी तीनों बहनों के सामने एक ढाल की तरह रहे। चाहे इमोशनल सहारा देना हो या सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट करने वाले ट्रोलर्स को जवाब देना। अर्जुन हर मौके पर अपनी बहनों के साथ दिखे। उनके इसी बर्ताव ने लोगों का दिल जीत लिया।

अपनी फैमिली लाइफ से अलग उनकी लव लाइफ में भी कुछ ऐसे मसाले हैं, जिसकी वजह से वह चर्चा में बने ही रहते हैं। 33 साल के अर्जुन का नाम उनसे 12 साल बड़ी मलाइका अरोड़ा से जोड़ा जाता है. पिछले दिनों उनकी शादी की भी खबरें थीं। शादी की खबरों पर अर्जुन ने सफाई दी। कहा अभी टाइम है। उन्होंने मलाइका को खास बताया, लेकिन फिर भी रिश्ते को लेकर अपनी बात पर्दे में रखी।

ना अर्जुन और ना ही मलाइका ने अब तक कुछ भी कुबूल किया है। लेकिन, सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरों और एक दूसरे की तस्वीरों पर इनके कमेंट्स काफी कुछ कहते हैं। मलाइका के तलाकशुदा होने और उनकी उम्र के फासले की वजह से कई बार उन पर सवाल उठे हैं। लेकिन, अर्जुन ने कभी इन बातों को तवज्जो नहीं दी।


మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: