बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने शानदार अभिनय के दम पर सोनाक्षी सिन्हा आज बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। फिलहाल सोनाक्षी अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा एक्टिव रहती हैं जिसके चलते वह हमेशा अपनी तस्वीरें या वीडियो इंटाग्राम पर पोस्ट करती रहती है। सोनाक्षी सिन्हा के चाहने वालों का अंदाजा आप उनके इंटाग्राम एकाउंट से लगा सकते हैं। इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी की तस्वीरें बहुत पंसद की जाती है और देखते ही देखते यह तस्वीरें वायरल भी हो जाती है।


Image result for सोनाक्षी सिन्हा ने पूरी की दंबग 3


सोनाक्षी सिन्हा बहुत जल्द फिल्म दंबग के तीसरा पार्ट में सलमान खान संग दिखाई देंगी और इस फिल्म की शूटिंग भी खत्म हो चुकी है। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर डालते हुए उसके कैप्शन में लिखा - 'पैकअप' सोनाक्षी के इस कैप्शन से यह पता चल रहा है कि उन्होंने दंबग के  तीसरा पार्ट की शूटिंग खत्म कर ली है। बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा सोनाक्षी की ब्लैक एंड व्हाइट सेल्फी पुरे इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही इस तस्वीर में सोनक्षी स्वेट शर्ट में बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। स्वेट शर्ट पर सोनाक्षी सिन्हा ने टाइट बन बनाया हुआ है जो उनके लुक को पूरा कर रहा है।



स्वेट शर्ट और टाइट बन में सोनाक्षी सिन्हा कहर ढाह रही हैं और लोगों को उनका यह अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। फिल्म दंबग 3 में सोनाक्षी सिन्हा रज्जो के किरदार में नजर आएंगी। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत दबंग फिल्म से की थी जिसमें में वह सलमान खान के साथ नजर आयी थीं और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय को सभी ने पंसद किया और उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे। अपनी खूबसूरती और अभिनय के चलते उन्होंने बॉलीवुड में एक खास जगह बना ली है। सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।


Related image


दरअसल इस साल सोनाक्षी सिन्हा की बैक टू बैक 3 फिल्में रिलीज होने वाली हैं जिसमें 'खानदानी शफाखाना',  'मिशन मंगल' और 'दंबग 3' शामिल हैं। सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म खानदानी शफाखाना 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है जिसमें सोनाक्षी के अलावा वरुण शर्मा और रैपर बादशाह भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चूका है जिसे लोग बहुत पंसद कर रहे हैं। फिल्म 'मिशन मंगल' में सोनाक्षी के साथ अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हारी और शरमन जोशी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 'मिशन मंगल' भारत के मार्स ऑर्बिटर मिशन पर आधारित है।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: