अपनी फ़िटनेस के लिए मशहूर शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की काफी लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। बता दें की फिलहाल तो शिल्पा ने मशहूर बिजनेसमैन राज कुन्द्रा से शादी कर ली है और अपने परिवार के साथ काफी खुश भी हैं। हालांकि शादी के बाद शिल्पा ने बॉलीवुड से दूरी तो बना ली है मगर अपनी खूबसूरत तस्वीरों और विडियो से अपने फैंस को बराबर आकर्षित करती रहती हैं।


फिलहला तो आपकी जानकारी के लिए बता दें की बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों परिवार संग यूरोप ट्रिप का मजा ले रही हैं। वे क्रूज पर हैं, इनके साथ पति राज कुंद्रा और बेटा वियान भी है। शिल्पा शेट्टी हमेशा से ही फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रही हैं। ट्रिप पर होने के बावजूद शिल्पा शेट्टी अपनी एक्सरसाइज और डायट का पूरा ख्याल रख रही हैं। इसके अलावा इस ट्रिप पर शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी भी हैं जो हॉलिडे एंजॉय कर रही हैं।



हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिटनेस फ्रीक शिल्पा शेट्टी ने क्रूज पर हवा का मजा लेते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो इन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पर्सनल अकाउंट से शेयर किया है। साथ ही शिल्पा ने एक कैप्शन भी लिखा है। शिल्पा लिखती हैं कि ये मेरा "मैर्लिन मोनरो" मोमेंट है। हालांकि ये असल में हवा नहीं है लेकिन आप इस वीडियो को आखिर तक जरूर देखना। आपको पता चलेगा कि मैंने ऐसा क्यों कहा। ट्रिप से लौटने के बाद शिल्पा शेट्टी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी। अभी शिल्पा शेट्टी ने सुपर डांसर चैप्टर 3 की शूटिंग पूरी की है। इसके बाद ही शिल्पा शेट्टी परिवार संग यूरोप ट्रिप पर गई हैं। शिल्पा के फैंस उनके इस विडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: