हमारा भारत देश जो कि एक हिन्दू प्रधान देश है और यहाँ अपर देवी देवताओं को बहुत ही ज्यादा महत्व दिया जाता है। आपको बता दें कि समय समय पर देश के विभिन्न हिस्सों में अलग अलग देवी देवताओं के सम्मान में बड़े स्तर पर उनका अभिषेक किया जाता है और उसे त्योहार के रूप में मनाया जाता है। बताते चलें कि बीते सोमवार पूरे देशभर में गणेश चतुर्थी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया है। चाहें आम लोग हों या बॉलीवुड स्टार्स, गणेश चतुर्थी के मौक पर सभी एक रंग में रंगे आए। हर साल की तरह इस साल भी मुकेश अंबानी के घर गणेश चतुर्थी का जश्न मनाया गया। इस जश्न में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए।

 

 

 
बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक बड़ी बड़ी एक्ट्रेस जैसे कटरीना कैफ, आलिया भट्ट, रेखा, काजोल, माधुरी दीक्षित, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, सुनील शेट्टी समेत कई स्टार्स ने यहां शिरकत की। अब क्योंकि मौका त्यौहार का था इसलिए सभी सितारे इंडियन लुक में पहुंचे। ज्यादातर अभिनेत्रियां जहां साड़ी में जलवा बिखेरती नजर आईं। वहीं अभिनेता कुर्ते पयजामे में दिखे। सभी स्टार्स एक से बढ़कर एक लग रहे थे।

 

 

 
कृति सेनन ने जहां ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहन रखी थी, तो वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा यहां बैंगनी कलर की साड़ी में पहुंचीं। हमेशा की तरह इस बार में रेखा बला की खूबसूत लग रही थीं। मुकेश अंबनी के घर पर सैलिब्रेशन की दौरान की उनकी तस्वीर सामने आई है जिसमें वो मीडिया से नमस्ते करती दिख रही हैं।

 

 

मुकेश अंबानी के घर जश्न में आलिया भट्ट भी साड़ी में पहुंचीं थी। यहां वो रणबीर कपूर के साथ। आलिया साड़ी में इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि सभी की निगाहें उनपर ठहर गईं। आलिया ने पीले रंग की साड़ी और पिंक कलर का ब्लाउज पहना था। वहीं रणबीर ने ग्रे लकर का कुर्ता पयजामा पहना था। मतलब इस खास त्योहार पर सिर्फ देश के आम नागरिक ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारों ने भी खूब रंग जमाया और जी-जान से गणपती कि पुजा-अर्चना कि।

 

 

 
'भारत' गर्ल कटरीना कैफ यहां अपनी बहन इसाबेल के साथ पहुंची थीं। दोनों काफी खूबसूरत लग रही थीं। कटरीना ने साड़ी की तरह की ड्रेस कैरी की थी, वहीं उनकी बहन ने पिंक कलर का सूट पहना था।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: